Categories: Crime

पेल्हार पुलिस की अपराध शाखा के गिरफ्त मे 2 शातिर चोर

प्रेम चौबे 

वसई ; पेल्हार पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। टीम घरफोडी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से 15 मामलों (चोरी ) का खुलासा हुआ है। इनके पास से 4 लाख से अधिक माल जप्त किया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई को मनीष सिंह व साक्षीदार के होटल व दुकान में अज्ञात चोर ने कैश काउंटर से कुल 66,000 रुपये चोरी कर फरार हो गए थे।

इस मामले में पेल्हार थाने में चोर के ऊपर केस दर्ज किया गया था।पुलिस ने बताया कि उपरोक्त अपराध के बाद, पेल्हार पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत घटना स्थल का दौरा किया।

गोपनीय सूचना एवं प्राप्त तकनीकी सूचना के आधार पर अपराध के अज्ञात आरोपित की पहचान अभिलेख पर इमरान अन्सारी ऊर्फ छोटे ऊर्फ इमो और शफीउल्ला अतिउल्ला ऊर्फ सोनु को धर दबोचा, दोनो आरोपी उक्त घटना में शमिल थे ऐसा निष्पन्न हुआ।

इसके अलावा दोनो शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को अन्य थाना में घटित अनेक अपराध से पर्दा हटाने में कामयाबी मिली है।

पुलिस ने बताया कि इन दोनो आरोपियों से अलग अलग कंपनियो के 20 मोबाइल फोन, 53.330 ग्राम सोने के आभूषण, 42.670 ग्राम चांदी के आभूषण, एक मोटरसाइकिल व 16,200रुपये नगदी कुल मिलाकर 4,04,100 रुपये का माल जप्त किया गया है।

पुलिस ने कहा कि शातिर आरोपी इमरान अंसारी उर्फ ​​छोटे उर्फ ​​इमो पर थाना मालवानी, वालिव नवघर, काशीमीरा, नालासोपारा में विभिन्न धाराओं के तहत 11 मामले दर्ज हैं और आरोपी शफीउल्लाह अतिउल्लाह उर्फ ​​सोनू पर पुलिस में विभिन्न धाराओं के तहत 4 मामले नालासोपारा, वालीव, कुर्ला स्टेशनों पर अपराध दर्ज किए गए हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

5 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

3 weeks ago