FEATURED

मंत्री स्टालिन के खिलाफ अचोले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

महालक्ष्मी संस्था के पदाधिकारीयों ने सौपा शिकायती पत्र

प्रेम चौबे / वसई
सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के खेल व युवा मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विरोध में सामाजिक संस्था महालक्ष्मी सेवा संस्था के संस्थापक आतिश सावंत के मार्गदर्शन मे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चौरसिया के साथ सनी ठाकुर, संजय शाह ने नालासोपारा पूर्व अचोले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार से मुलाकात कर सनातन धर्म के विरुद्ध बयान देने वाले उदयनिधि स्टालिन के विरोध में शिकायती पत्र सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयानिधि स्टालिन हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी की वजह से चर्चा में हैं। स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म मच्छर से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया रोग की तरह है ,इसे खत्म करना होगा. वह तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स फोरम के आयोजित सनातनम (सनातन धर्म) उन्मूलन सम्मेलन में बोल रहे थे।
उनके इस सनातनी विरोध वाले बयान पर भारत के अन्य जगहों पर उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज करायी जा चुकी है।
संस्था के संस्थापक आतिश सावंत ने बताया कि बहुत जल्दी ही हम सनातनी स्टालिन के खिलाफ सड़को पर उतरकर स्टालिन को उसकी औकात बताऐंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *