चेतन सिंह को 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
मुंबई, दि. 8
जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में चार यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी चेतन सिंह को 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
चेतन सिंह ने 31 जुलाई को जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में तीन मुस्लिम यात्रियों और एक आरपीएफ अधिकारी पर गोली चला दी।
गिरफ्तार चेतन सिंह को अदालत ने 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। लेकिन चेतन ने बीमारी का हवाला देकर पुलिस जांच में सहयोग नहीं किया। पूछताछ के दौरान वह चुपचाप बैठा रहता है या अस्पष्ट बोलता है। इसलिए पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है।

