ब्रम्हचारिणी सेना समिति का स्नेह मिलन संवाद, ठाकुर कांप्लेक्स में हुआ कार्यक्रम
(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। मां ब्रम्हचारिणी सेना समिति की ओर से कांदीवली ( पू.) के ठाकुर कांप्लेक्स स्थित सेवन स्टार हॉल में स्नेह मिलन संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर यूपी, भदोही के विधयाक विजय मिश्र ने कहा कि मुंबई में रहने वाले सभी उत्तर भारतीय एक कुनबे के सदस्य हैं, जिनका मुंबई के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के बाबत कहा कि जहां-जहां सेना-भाजपा (महायुति) के प्रत्याशी हैं, उनके के पक्ष में उत्तर भारतीय समाज मतदान कर उन्हें भारी मतों से जिताएं।
गौरतलब है कि कार्यक्रम में स्वदेशीय भोज बाटी-चोखा का भी आयोजन किया गया था, जिसका लोगों ने लुफ्त लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश मनोज चौहान, रवीन्द्र दुबे, मनोज सिन्हा, नगरसेवक शिवकुमार झा, नगरसेविका सुनीता यादव, सुरेखा पाटिल, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई महामंत्री प्रमोद मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, अमित सिंह, सचिव महेंद्र विश्वकर्मा, अंकित सिंह, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा
उत्तर-मुंबई अध्यक्ष ब्रह्मदेव तिवारी, महामंत्री जनार्दन दुबे सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

