महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे पटरी के पास से एक शव के टुकड़े बरामद हुए हैं। आशंका है कि ये टुकड़े किसी बच्चे के शव के हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कल्याण पुलिस को रविवार की शाम टिटवाला इलाके में रेलवे की एक पटरी के पास झाड़ियों में शव के टुकड़े पड़े होने की खबर मिली थी। कल्याण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से सिर और पैर के बेहद सड़े गले टुकड़े बरामद किए।
ऐसा माना जा रहा है कि यह किसी 10 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे के शव के टुकड़े है, जिसके लिंग का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव के बाकी हिस्से अभी नहीं मिल पाए हैं। घटनास्थल के पास से एक बोरी भी बरामद हुई है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि अभियुक्त ने बच्चे की हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए और फिर उसे एक बैग में भरकर चलती ट्रेन से फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि भादंवि की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी गई है।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…