जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में रात 12 बजे से चल रहे एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए हैं। खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड रशीद गाजी के भी मारा गया है। पुलवामा हमले के चार दिन बाद ही सुरक्षाबलों ने गाजी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में एक अन्य आतंकवादी भी ढेर किया गया है। मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 और एक पिस्टल भी मिला है। पुलवामा मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा है और वे आतंकियों को ढेर कर रहे हैं।
मारा गया आतंकी रशीद गाजी
पाकिस्तानी नागरिक गाजी रशीद और एक अन्य आतंकी पुलवामा हमले के बाद भागने में कामयाब रहे थे जबकि एक आतंकी मोहम्मद आदिल डार आत्मघाती हमले में मारा गया था। एजेंसियों से मिली सूचना के मुताबिक गाजी जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर के सबसे विश्वसनीय करीबियों में से एक है। गाजी को युद्ध तकनीक और IED बनाने का प्रशिक्षण तालिबान से मिला है और इस काम के लिए उसे जैश का सबसे भरोसेमंद माना जाता है। गाजी रशीद ही पुलवामा का मुख्य साजिशकर्ता था। अब सुरक्षाबलों ने चार दिन बाद ही पुलवामा आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड गाजी को ढेर कर दिया है।
रात 12 बजे से जारी मुठभेड़
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ कल रात 12 बजे से चल रही है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। बता दें कि रविवार देर रात खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जैश-ए-मोहम्मद ) के आतंकवादियों की यहां छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पिंगलेना गांव को घेर लिया। पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘घेराबंदी जैसे ही कड़ी हुई छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।’
गाजी ने पिछले साल दिसंबर में पार की थी सीमा
बताया रहा है कि गाजी रशीद 9 दिसंबर को ही सीमा पार कर कश्मीर में घुस आया था। पुलवामा हमले के बाद सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने उस इमारत को बम से उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे थे। बता दें कि पुलवामा के पिंगलिना में खबर मिलने पर सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेर लिया था।
चार जवान भी हुए हैं शहीद
इससे पहले देर रात से सोमवार तड़के तक चली मुठभेड़ में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए। शहीदों में मेजर डीएस ढौंडियाल, हवलदार शियो राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह थे। सभीशहीद जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘पिंगलेना गांव में रविवार रात हुई गोलीबारी में एक नागरिक की भी मौत हुई है। मृतक की पहचान मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है।’
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…