भाजपा कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को खाने का पैकेट किया वितरित, लॉकडाउन तक जारी रहेगी व्यवस्था
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंधेरी (प.) स्थित गिलबर्ट हिल व भवंस कालेज के आस-पास दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को मुफ्त में खाने का पैकेट वितरित किया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।

इस संबंध नगरसेविका सुधा सिंह ने बताया कि हम लोग गरीबों को खाना वितरित करने का जो कार्यक्रम कर रहे हैं, वह स्थानीय विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन में हो रहा है, जो अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी स्लम एरिया में लॉकडाउन तक चलेगा। जरूरत पड़ी तो इसकी तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
गरीब व जरूरतमंद मोबाइल संख्या- 9920486240 व 9769625022 पर संपर्क कर व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं।
इस नेक कार्य में भाजपा, अंधेरी (प.) मंडल के महामंत्री मल्लेश कटकर, सिध्दू नाइक, किशन राठौर, परशुराम देवकुले, मंगल देवकुले,रामू कुशालकर, शंकर वटतेक, भाजपा युवा मोर्चा के स्वप्निल सिंह, साहिल शैख, संजय सोलंकी,राजा नायडू और आदित्य नागा का सराहनीय योगदान है।

