Categories: FEATURED

अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार चुकी है भाजपा !

(मुंबई आसपास ब्यूरो )
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भले ही एकतरफा जीत का स्वप्न देखा होगा मगर बीजेपी का यह स्वप्न भंग हो गया और आज बीजेपी  को  सत्ता के लिए शिवसेना की शर्तों पर निर्भर रहने की नौबत आ गयी है। शिवसेना भी बीजेपी की मजबूरी को जमकर भुनाने में लग गई है। इसकी वजह पर बीजेपी चिंतन करने के बजाए अपने ही बागियों को दोषी ठहराकर यदि अपना पल्ला झाड़ना चाहती है तो बीजेपी की यह सबसे बड़ी भूल होगी। खुद को राजनीती का चाणक्य समझने वाले बीजेपी के कुछ नेताओं को आत्मचिंतन करने की सख्त जरूरत है और इसके लिए ऐसे तथाकथित चाणक्यों को कुछ दिन के लिए सक्रीय राजनीती से भी दूर रहने की आवश्यकता है।

बात अगर २०१४ के विधानसभा चुनावों की करें तो बीजेपी – शिवसेना अलग – अलग चुनाव लड़ीं थीं।  इन चुनावों में बीजेपी को १२२ सीटें हासिल हुईं थीं। इसके बाद बीजेपी ने शिवसेना को साथ लेकर सरकार बनाई और पांच साल तक शिवसेना की धमकियां सुन कर कार्यकाल पूरा किया।  इसके बाद २०१९ के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शिवसेना के साथ गठबंधन किया और बीजेपी को १०० से भी कम सीटें  हासिल हुईं।

देखने में बीजेपी को १०२ सीटें मिलीं हैं मगर यह सीटें कौन सी हैं ? कल्याण पूर्व की सीट गणपत गायकवाड़ (निर्दलीय ) को बीजेपी में शामिल करने के बाद हासिल हुई है।  कल्याण पश्चिम की सीट शिवसेना के खाते में छोड़ कर बीजेपी के हाथों से यह सीट भी गयी।  परली से पंकजा मुंडे चुनाव हार गयीं। नवी  मुंबई की  ऐरोली विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत बीजेपी की ना होकर गणेश नाइक की जीत है। मीरा भायंदर सीट पर बीजेपी के हेमेंद्र मेहता चुनाव हार गए।  आज भले ही यहां से बीजेपी की बागी उमीदवार गीता जैन ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया हो मगर बीजेपी ने यह सीट गंवा तो दी ही है।

बीजेपी के कई मंत्री चुनाव हार गए। बाहरी  दलों से बीजेपी में प्रवेश करने वालों में से हर्षवर्धन चुनाव हार गए , उदयनराजे भोसले लोकसभा उपचुनाव हार गए।  क्या ऐसी हार बीजेपी के लिए आगे का भविष्य तय करेगी ? बीजेपी से एकनाथ खड़से को दरकिनार करने के चक्कर में बीजेपी ने खड़से परिवार की उमीदवार की बेटी वाली सीट भी गंवा दी।  राजनीती के दिग्गजों का अखाड़ा कही जाने वाली बीजेपी के इस अखाड़े के कई दिग्गज पहलवान चारों खाने चित्त हो गए।

यहां तक कि नागपुर की एक सीट पर भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।  यह सब किस वजह से हुआ तो एक मात्र वजह सामने आती है और वह है बीजेपी का शिवसेना से गठबंधन की हामी भरना। विधानसभा चुनावों में बीजेपी के तमाम प्रचारकों ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का राग अलापा मगर इसमें महाराष्ट्र गायब था।  इसकी वजह  किसी को भी समझ नहीं आयी। देश के मुद्दों पर राज्य के  चुनाव लड़ना कौन सी राजनीती है यह समझ के बाहर है। लेकिन इन चुनावों में बीजेपी को मिली शिकश्त यह बात इंगित करती है कि बीजेपी ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

29 minutes ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago