Categories: Entertainment

ओमान में अरब की टीम

पलायन की पीड़ा को दर्शाने हेतु बनाई जा रही जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म अरब की शूटिंग की लोकेशन की खोज पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही ओमान, आबूधाबी, बरका, सोहार, दुबई, मस्कट में की जायेगी।
पलायन, बिहार और यूपी के लोगों के लिए कोई नई चीज नहीं है, लेकिन आज के दौर में यह बेहद गंभीर मसला बन चुका है। चाहे अपने देश में हो या दूसरे देशों में। यहां के लोग पलायन की पीड़ा को सदियों से झेलते रहे हैं। पेट की भूख मिटाने लिए बिहार – यूपी के लोग अपनी माटी से दूर ‘अरब’ तक पहुंच जाते हैं। उसके बाद उन्‍हें क्‍या नुकसान और क्या फायदा होता है, यही दर्शाया जा रहा है।
गौरतलब हो कि जितेन्द्र गुलाटी व वर्ल्डवाइड चैनल प्रस्तुत वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म अरब के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं तथा परिकल्पना रत्नाकर कुमार का है। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। कार्यकारी निर्माता मुन्ना हैं। फ़िल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत, रामचन्द्र यादव हैं। फिल्‍म में जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दूबे के अलावा वरसटाइल अभिनेता अवेधश मिश्रा, सुशील सिंह, देव सिंह, प्रकाश जैश, सुबोध सेठ, स्‍मृति सिन्‍हा, कनक पांडेय, यामिनी सिंह, जे. नीलम, सोनालिका प्रसाद, हरिकेश यादव, अनिता रावत, रोहित सिंह मटरु और दीपक सिन्‍हा भी नजर आयेंगे।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago