Categories: Entertainment

’सोमलाल यादव’ को मिला दर्शकों का प्यार

बिहार, झारखंड में हालिया प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म जंगल राज से सोमलाल यादव को दर्शकों का अपार प्यार आशीर्वाद मिला है। केंद्रीय भूमिका में एक्शन स्टार विराज भट्ट और राईजिंग स्टार सोमलाल यादव की जुगल जोड़ी ने रुपहले परदे पर खूब धमाल मचाया है। सोमलाल यादव और रुचिका मौर्या की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों भी खूब भा रही  है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के साथ उम्दा गीत-संगीत है। अचला आदर्श जैन – आदर्श जैन फिल्म्स एन्ड सन ऑडियो प्रा. लि. तथा विघ्नहर्ता फिल्म्स (एस.के. त्रिपाठी) प्रस्तुत व ओम सीरीज मूवीज बैनर तले निर्मित की गई अरुण कुमार कृत भोजपुरी फिल्म जंगल राज के निर्माता अरुण कुमार, एस के त्रिपाठी व ओम कुमार हैं।
निर्देशक राजेश गोरखा हैं। कथा-पटकथा अनिल विश्वकर्मा व संवाद रमेश मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार दामोदर राव हैं जबकि गीतकार राजेश मिश्रा, संतोष पुरी,  विनोद व्यास, पप्पू प्रीतम, अभिषेक भोजपुरिया, पिन्टू गिरी, पवन शर्मा, संतोष साँवरिया हैं। छायांकन जहांगीर शेख, नृत्य फिरोज खान, मारधाड़ रियाज सुल्तान, कला राम बाबू ठाकुर का है। कार्यकारी निर्माता ददन महतो हैं। मुख्य भूमिका में सोमलाल यादव के साथ विराज भट्ट, अंजना डॉबसन, रुचिका मौर्या, दीपक भाटिया, दिनेश राय आदि हैं। उल्लेखनीय है कि सोमलाल यादव भोजपुरी फिल्म ’दिल तोहरा प्यार में पागल हो गइल’ से भोजपुरी सिनेजगत में पदार्पण किये हैं। उनकी नायिकामिस जम्मू अनारा गुप्ता थीं। जिन्हें सिनेप्रेमियों का बहुत प्यार मिला था। यह फिल्म जंगल राज उनकी दूसरी फिल्म है। इसके अलावा सोमलाल की ’टकराव’, ’जवानी जानेमन’ सहित कई फिल्में आने वाली हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago