Categories: Entertainment

गुंजन सिंह का खुला ‘नसीब’

मधुर गायिकी से लोकप्रियता हासिल कर चुके गुंजन सिंह का धमाकेदार नसीब खुल गया है। सफल प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म खुद्दार के बाद गुंजन सिंह की हाल ही में भोजपुरी फिल्म नसीब बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद मिल रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी सभी का बहुत प्यार, दुलार मिला है। दीपक शाह प्रस्तुत रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्मनसीब’ का निर्माण अभिनेता से निर्माता बने रंजीत सिंह ने किया है। फिल्म निर्देशक मेराज खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। नसीब के लेखक नन्हें पाण्डेय हैं।
फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करती है, जिससे दर्शक बरबस ही सिनेमाघरों में झूम उठते हैं। इस फिल्म के जरिये गुंजन सिंह यह बताने और दिखाने की कोशिश की है कि नसीब को बनाना और बिगाड़ना इंसान के हाथों में हैं। इंसान जैसा कर्म करेगा उसका नसीब वैसा ही बनेगा। लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने अब तक 200 से भी अधिक हिट अल्बम व गानों में अपने सुर का जादू बिखेरा है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार जाहिद अख्तर, मनोज मोहित, मनीष रोहतासी, पिंटू प्रेमी व अमित मंडल हैं। छायांकन एस. जहाँगीर, नृत्य एन्थोनी, मारधाड़ फिरोज खान, संकलन धरम सोनी का है। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज, श्रेया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, संजय यादव, जे. नीलम, संजीव मिश्रा, प्रेम कुमार आदि हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago