Categories: Entertainment

“वादा कर ले साजना” की लोकेशन की खोज

महादेवा क्रिएशन के बैनर तले निर्माता-रमेश द्विवेदी, निर्देशक-प्रदीप आर.शर्मा की भोजपुरी फिल्म “वादा कर ले साजना” की शूटिंग के लिए लोकेशन की खोज उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने फरवरी मे बनारस, भदोही और अयोध्या में की जाने की संभावना है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका के लिए नवोदित कलाकार अमर गोस्वामी  (मशहूर ऐक्टिंग गुरु किशोर नमित कपूर से अभिनय प्रशिक्षण प्राप्त ) को अनुबंधित किया गया है, साथ में पूजा रंजन का भी चयन किया गया है।
बतौर हीरो सत्येन्द्र कुमार सिंह भी अपने अभिनय का जौहर दिखने वाले हैं तथा रमेश द्विवेदी हार्डकोर विलेन के रूप में नज़र आयेंगे। फिल्म वादा कर ले साजना के बारे में रमेश द्विवेदी ने दावा किया है की ये फिल्म सामाजिक मुद्दों को उजागर करेगी जो पूर्ण रूप से अश्लीलता मुक्त फिल्म होगी जिसे हम अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं । फ़िल्म की शूटिंग लोकेशन फाइनल करने के लिये निर्माता और निर्देशक की जोड़ी इस समय बनारस पहुँच चुकी है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago