Categories: EntertainmentFEATURED

अक्षरा सिंह के ठुमकों पर झूम उठा भोपाल

भोजपरी स्‍टनिंग एक्‍ट्रेस, डांसर और सिंगर अक्षरा सिंह को स्टेज पर परफॉर्म करने के साथ ही फैन्स का दिल जीतना भी बखूबी आता है। तभी तो जब भोपाल में उन्‍हें स्‍टेज शो का मौका मिला, तब उन्‍होंने अपने गानों और ठुमकों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान अक्षरा ने दर्शकों की फरमाइस पर गाने भी गाये और उन्‍हें अपने इशारों पर खूब नचाया भी। पूरा समां देखने लायक था, जहां अक्षरा का जादू चल रहा था। वैसे अक्षरा इन दिनों देश के अलग-अलग शहरों में भी शो कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को अक्षरा सिंह मध्‍यप्रदेश के भोपाल पहुंची थीं, जहां उन्‍होंने पावर पैक परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान उनके शो में खूब तालियां भी बजी।
अक्षरा सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और वे जहां भी जाती हैं, उन्‍हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो जाती है। फिर चाहे वो नेपाल ,यूपी हो या बिहार या फिर मध्‍यप्रदेश का भोपाल। हर जगह अक्षरा सिंह का जादू सर चढ़ कर बोलता है। आपको बता दें कि इन दिनों अक्षरा सिंह के पास यूपी – बिहार से बैक टू बैक कई स्‍टेज शोज के ऑफर आ रहे हैं। इसके अलावा भोपाल जैसे शहरों में भी लोगों की पहली डिमांड बनकर अक्षरा सिंह सामने आयीं। यही वजह है कि अक्षरा इन दिनों लगातार विभिन्‍न शहरों में जाकर एक के बाद एक डांस शोज में अपना जलवा बिखेर रहीं। धीरे – धीरे अक्षरा सिंह ग्‍लोबल स्‍टार बनने की रहा पर हैं।
वहीं, अ‍क्षरा के स्‍टेज शोज को यू-ट्यूब पर भी खूब सर्च किया जाता है। वे भोजपुरी की पहली ऐसी अभिनेत्री और परफॉर्मर बन चुकी है, जो अकेले अपने दम पर कोई भी शो हिट कराने की क्षमता रखती हैं। अक्षरा यूथ के बीच काफी चर्चित हैं। यूं कहें तो वे युवाओं के दिल में बसती हैं। इसके लिए अक्षरा भी उनकी पसंद का ख्‍याल करती हैं। तभी तो उनका कोई भी गाना हो या फिर स्‍टेज शोज, वायरल हुए बिना नहीं रह पाते। अक्षरा सिंह वाकई में इंटरटेनमेंट के दुनिया जादूगरनी हैं, जिनका जादू लोगों पर सर चढ़ कर बोलता है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

17 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago