Categories: Entertainment

खेसारीलाल यादव के बाद अब प्रदीप पांडे चिंटू के साथ आकांक्षा अवस्‍थी लड़ायेंगी इश्‍क

भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की न्‍यूकमर आकांक्षा अवस्‍थी जल्‍द ही प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ इश्‍क लड़ाती नजर आयेंगी। यह खबर सोहल आने सच है, क्‍योंकि आकांक्षा, प्रदीप सिंह द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘विवाह’ में चिंटू पांडे के अपोजिट लीड रोल में हैं। आकांक्षा इससे पहले भोजपुरी के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के साथ सुपर हिट फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ में इश्‍क लड़ा चुकी हैं। इस फिल्‍म में उनकी भूमिका को लोगों ने खूब सराहा। यहां तक कि क्रिटिक को भोजपुरी इंडस्‍ट्री में आकांक्षा अवस्‍थी की उड़ान दूर तक नजर आती है। यही वजह है कि निर्माता – निर्देशक की वे पसंद बनकर उभरी हैं और प्रदीप सिंह ने उन्‍हें अपने इस महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्ट से जोड़ लिया है।

‘विवाह’ एक सामाजिक – पारिवारिक फिल्‍म है, जिसे मंजुल ठाकुर निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्‍म में आकांक्षा का किरदार भी बेहद खास है। फिल्‍म की शूटिंग रायपुर में शुरू हो चुकी है। इसको लेकर आकांक्षा बेहद खुश और एक्‍साइटेड हैं। वजह साफ है कि यह उनकी दूसरी ही फिल्‍म है, जिसमें उन्‍हें एक और सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू के अपोजिट काम करने का मौका मिला है। इसको लेकर आकांक्षा ने खुशी भी जाहिर किया। उनकी मानें तो यह‍ फिल्‍म भी उनके लिए बेहद इंपॉर्टेंट है, क्‍योंकि इस फिल्‍म में भी उन्‍हें इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज लोगों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। वे कहती हैं कि कलाकार के रूप में उनकी जर्नी अभी – अभी इंडस्‍ट्री में शुरू हुई है। पहली फिल्‍म ने उन्‍हें बहुत कुछ सिखाया और अब फिर से एक बेजोड़ कंसेप्‍ट वाली फिल्‍म ‘विवाह’ में वे काम कर रही हैं। वो भी खेसारीलाल यादव के बाद चिंटू पांडे के साथ। यह उनके लिए ड्रीम कम ट्रू से कम नहीं है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘विवाह’ का निर्माण वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन कर रही है । फिल्‍म में प्रदीप पांडे चिंटू और आकांक्षा अवस्‍थी संचिता बनर्जी, के अलावा अवधेश मिश्रा,  ऋतू पांडेय ,किरण यादव के अलावा भी कई नामचीन कलाकार हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। गीत आज़ाद सिंह, प्यारे लाल और श्याम देहाती का होगा, जबकि संगीतकार छोटे बाबा होंगे। संभवत: यह फिल्‍म सलमान खान की फिल्‍म भारत के साथ बॉक्‍स ऑफिस को हिट करेगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

18 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago