अग्रवाल समाज कल्याण ने किया 24वें प्याऊ का लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिलेगा शुद्ध और ठंडा जल
भिवंडी, 3 अगस्त 2025:
अग्रवाल समाज कल्याण समिति द्वारा जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर अपने 24वें ठंडे जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह प्याऊ राकेश गुप्ता के सहयोग से शारदा विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज, पडधा तालुका (भिवंडी) परिसर में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को स्वच्छ व शीतल पेयजल की सुविधा प्रदान करना है।

इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में प्याऊ का उद्घाटन करते हुए श्रीमतीआराधना गुप्ता ने सदस्यों के सहयोग से समाज की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य हर सक्षम व्यक्ति का समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक हैं।

समाज के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक समिति ने विभिन्न स्थानों पर कुल 24 प्याऊ स्थापित किए हैं और आगे और भी स्थानों पर प्याऊ लगाने की योजना जारी है। उन्होंने कहा कि समाज की यह पहल गर्मी के मौसम के साथ वर्ष भर विद्यालय के छात्रों स्कूल कर्मियों के साथ शिक्षकों को भी राहत देने का एक सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम की सफलता में समाज के सचिव नितिन अग्रवाल, कार्याध्यक्ष अनिल बंसल, कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल सहित श्री जितेन्द्र अग्रवाल, आत्मा राम डिडवानिया और आर. के. आर्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

अग्रवाल समाज कल्याण समिति के इस सेवा कार्य की स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा सराहना की जा रही है।

