Uncategorized

उलहासनगर में अग्रवाल समाज कल्याण संस्था द्वारा 31वें शीतल जल प्याऊ का भव्य शुभारंभ 2 सितंबर को

उलहासनगर: समाज सेवा और मानव कल्याण के पथ पर अग्रसर अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा शहर में 31वें शीतल जल प्याऊ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। संस्था की ओर से इस पावन अवसर पर सभी समाज बंधुओं एवं शहरवासियों को गरिमामयी उपस्थिति के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

अग्रवाल समाज कल्याण ने जरूरतमंद स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

यह शीतल जल मशीन रजनीश कुमार अग्रवाल द्वारा अपने पूज्य स्वर्गीय पिता लाला प्रेमचंद अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में सप्रेम भेंट की जा रही है।

उद्घाटन एवं कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 2 सितंबर 2026, बुधवार
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: सेंट्रल हॉस्पिटल, उलहासनगर-3
मुख्य अतिथि (उद्घाटनकर्ता): श्री महेशजी अग्रवाल (खैरारी), रिजेंसी ग्रुप

मुंबई में पहली बार जुटेगा अग्रवाल समाज: 31 जुलाई को 139वां राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन, भवन निर्माता महेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

इस सेवा कार्य का उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी व प्यास से राहत दिलाना है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा है कि “परोपकार ही परम धर्म है” और “शीतल जल सेवा ही मानव सेवा है” के संदेश के साथ समाज के उत्थान के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

आयोजक मंडल:
अध्यक्ष: श्री अनिल कुमार गर्ग
सचिव: श्री नितिन अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: श्री रजनीश कुमार अग्रवाल
एवं समस्त कार्यकारिणी, अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.)