मयूर पाटिल के लगातार सक्रिय रहने के कारण ही, उससे प्रेम व लगाव – विधायक विश्वनाथ भोइर
(जय दुबे)
कल्याण – राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल्याण लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे व कल्याण पश्चिम के विधायक विश्वनाथ भोइर के अथक प्रयास द्वारा बल्यानी डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक से वैष्णो माता मंदिर तक के रास्ते व दोनों तरफ ढक्कन रहित गटर की मंजूरी प्राप्त कराई गई है।
इस बारे में आज आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर विधायक विश्वनाथ भोईर ने बताया कि इस रास्ते को बनाने के लिए नौ करोड़ चौबीस लाख पास किया गया है।

इसे पास कराने के लिए मा.नगरसेविका नमिता मयूर पाटील व मा नगरसेवक मयूर पाटील ने बहुत प्रयत्न किए हैं और इन्होंने फाइलों को पास करने में बहुत मेहनत किया है।
उनके अनुसार यहां पर कितने लोग ऐसे ढोंगी और पानी के बुलबुले की तरह उत्पन्न हुए नेता हैं जिन्होंने इस कार्य का अपना श्रेय लेने के लिए यहां समाज में झूठा ढोल बजाते रहते हैं कि हम यह रास्ता पास कराए,हम बिजली का काम करा रहे हैं हम वह कर रहे हैं।
जबकि वह करते कुछ नहीं है सिर्फ वह दिखावा करते हैं,काम कैसे किया जाता है यह मयूर पाटील को अच्छी तरह पता है और उनके काम करने के तरीके को और उनके मेहनत को देखकर मुझे मयूर पाटील से बहुत लगाव है।
इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा कोशिश कर के बल्लानी के लिए निधि पास कराने की कोशिश किया है और यह सब काम आपको जल्द ही देखने को मिलेंगा।
विधायक विश्वनाथ भोईर ने बताया कि प्रभाग क्रमांक 11 बहुत ही बड़ा क्षेत्र है और यहां पर मजदूर व गरीब तबके के लोग ज्यादा है और यह गांव से भी लगा हुआ क्षेत्र है यहां की समस्याएं बहुत ज्यादा है।
उसी समस्याओं का निवारण करने के लिए अथक प्रयत्न हमेशा दिन-रात करने वाले मयूर पाटील हमेशा महानगरपालिका में दिन रात मेहनत करते हुए देखे जाते हैं।
और यही कारण है कि मैं कोशिश करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा इस वार्ड क्रमांक 11 की समस्याओं का समाधान किया जाए।
जैसे की रास्ता, गटर,पानी व बिजली जैसी बहुत सारी समस्याएं हैं जिसका निवारण करने के लिए हमेशा मयूर पाटील तत्पर रहते हैं जबकि कल्याण से टिटवाला आने के लिए अंदरूनी मार्ग एक ही है जो बल्यानी से होते हुए जाता है।
जिसकी स्थिति इतनी दयनीय है कि इस रास्ते को सुधारने के लिए बहुत सारी संस्थाएं और समाज सेवक हमेशा मांग करते आ रहे थे जबकि उन्हें सफलता नहीं मिली
लेकिन मा. नगर सेविका नमिता मयूर पाटील व मा.नगरसेवक मयूर पाटील के अथक परिश्रम से महानगर पालिका द्वारा इस रास्ते को बनाने की मंजूरी मिल गई है। और यह अपने कार्य में सफल हुए और ऐसे ही बहुत सारे कार्य इन्होंने किए हैं
जैसे कुछ ही महीनों पहले दुबे कॉलेज मार्ग वैष्णो माता मंदिर से स्व.सावलाराम पाटील नगर वहां पर इन्होंने डाम्बरी रास्ता बनाया।
उसके बाद उम्बरणीमें भी रास्ता बनाया और ऐसे ही बहुत सारे कार्य अभी और आप लोगों को देखने को मिलेंगे ।

