Latest

मुंबई ; एनसीबी ने जब्त की 120 करोड़ की 50 किलो ड्रग्स, एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत दो गिरफ्तार

मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के एक गोदाम से 50 किलो ‘मेफेड्रोन’ (एमडी ड्रग्स) जब्त करने मे सफलता प्राप्त कि है। एनसीबी ने इस मामले एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीबी ने मुंबई से 50 किलो ‘मेफेड्रोन’ जब्त किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं। इस गिरोह का सरगना मंड्रेक तस्करी के आरोप में पहले ही जेल मे  है। इससे पहले इस मामले मे गुजरात के जामनगर से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस ने मामले की और जांच की तो पता चला कि मुंबई और जामनगर दोनों एक ही ड्रग कार्टेल का हिस्सा हैं। कुल 50 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 120 करोड़ रुपये है।

इन आरोपियों मे से एक गिरफ्तार आरोपी सोहेल गफ्फार ने अमेरिका से पायलट की ट्रेनिंग ली थी। और वह पहले एयर इंडिया के साथ काम कर चुका हैं।

सोहेल गफ्फार ने कुछ साल पहले मेडिकल कारणों से पायलट की नौकरी छोड़ दी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्टेल ने बाजार में 225 किलो एमडी दवाएं बांटी हैं। उसके पास से अब तक 60 किलो बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *