अंधेरी का चुनाव जीतना भाजपा की प्राथमिकता है: भाजपा उपाध्यक्ष त्रिपाठी
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा,मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि भविष्य में अंधेरी में होने वाले विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव तथा मनपा के चुनाव को जीतना पार्टी की प्राथमिकता है,जिसके लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।
भारतीय जनता पार्टी, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से अंधेरी ( पू.) के गुंदवली स्थित मनपा शाला परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें विशेष अतिथि आचार्य पवन त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि होने वाले मनपा चुनाव में वार्ड क्रमांक-80 से स्व. सुनील यादव की धर्म पत्नी संध्या यादव को प्रत्याशी बनाकर सुनील को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए।
उन्होंने कहा कि अंधेरी में दो चुनाव होने वाले हैं, जिसमें एक मनपा का है। दूसरा स्थानीय विधायक रमेश लटके के निधन से जो सीट खली हुई है, उसका उप चुनाव होगा। दोनों चुनावों को हमें हर हाल में जीतना है,जिसकी तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन से जुट जाएं।
विधायक अमित साटम ने पूर्व की महाविकास आघाड़ी सरकार कड़े शब्दों में निंदा कर कहा कि
महाविकास आघाड़ी सरकार की कार्यप्रणाली से लोग त्रस्त हो गए थे। उद्धव सकार ने प्रदेश का विकास करने के बजाए लोगों को जेल भेजा और वसूली की।
उन्होंने कहा कि जो सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर दूसरों को परेशान कर रही थी आज वह खुद पार्टी का सिंबल बचाने के लिए परेशान है। भगवान के यहां देर है।लेकिन अंधेर नहीं।
साटम ने कार्यक्रम में शामिल स्व. सुनील यादव की पत्नी संध्या यादव की ओर इशारा कर कहा कि आज सुनील हम लोगों के बीच नहीं हैं,जो दुःख का विषय है। आप सुनील के मिशन को लेकर आगे बढ़ो पूरी पार्टी आपके साथ खड़ी है।
पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव ने कार्यक्रम में शामिल लोगों से भावनात्मक लहजे में कहा कि मेरे पति स्व.सुनील यादव आज हमारे बीच नहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को देख कर ऐसा लगता है कि सुनील आज भी जिंदा हैं। सुनील का कहना था कि ‘ मेरा कार्य ही मेरी पहचान है।’
संध्या यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का जैसा आदेश होगा,वैसा कार्य करूंगी।
गौरतलब है कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों के
सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष संतोष मेढेकर,महामंत्र विट्ठल बंदेरी,उपाध्यक्ष बाबा यादव,अंधेरी मण्डल अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, बाबा तिवारी,विलसिनी चव्हाण,राकेश तिवारी, इन्द्रसेन उपाध्याय,भूषण चव्हाण,रूपेश दांडेकर, सुशील मिश्रा, संजय चौरसिया,सुरेश कथुरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

