शिवसेना का मेडिकल कैंप, 293 लोगों ने लिया लाभ
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शिवसेना शाखा क्रमांक- 86 एवम भैरवनाथ जनसेवा संस्था ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्म दिन के उपलक्ष्य में अंधेरी ( पू.) स्थित मरोल में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया, जिसका 293 लोगों ने लाभ लिया।

विभाग प्रमुख एड. अनिल परब के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्धाटन अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व. रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके ने किया।
इस बाबत रमेश लटके के निजी सचिव रहे संदीप बरकड़े ने बताया कि मेडिकल कैंप में 72 हृदय रोग से ग्रसित लोगों को फ्री में जनरल मेडिसिन दी गई।
इसके आलावा 221 ऐसे नेत्र रोगी थे, जिनमें से किसी का रेटिना तो कोई लासिक,ग्लूकोमा रोग से पीड़ित था,जिनकी जांच कर उन्हें उचित तरीके से मार्गदर्शन दिया गया।

कैंप में भक्ति बेदान्ता हॉस्पिटल,घाटकोपर
के डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर कमलेश राय,अनिल खांडेकर, नगरसेविका सुषमा राय, बिपीन शिंदे, राजु माने,
सरिता रेवाले, आलम सलमानी, सहदेेव पाताडे, रितेश कमलेश राय, फ्लाईड मिरिंडा,किरण पुजारी, राजू गणपति सूर्यवंशी,विजय राय सहित बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

