कल्याण पश्चिम के बल्लभ टावर और बल्लभ हाइट के नागरिकों की फेरीवालों के विरुद्ध शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं।
कल्याण डोंबिवली मनपा में अवैध निर्माण की शिकायत हो या अवैध फेरीवालो के विरोध में करवाई की मांग हो, भ्रष्ट मनपा अधिकारी के कानो पर जु नही रेंगती। इससे स्थानीय नागरिकों में हताशा का माहौल है।
सिर्फ निजी फायदों के लिए मनपा अधिकारी पहले तो शिकायत कर्ता को ही समझाते है। फिर धमकाते है और अंत में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कर देते है कि निजी जिंदगी में होने वाले अनेक परेशानियों के वाबजूद शिकायतकर्ता घर में चुप चाप बैठ जाने को मजबूर हो जाता है।
ताजा मामला कल्याण पश्चिम के मुरवाड रोड पर स्थित पूर्णिमा टॉकीज क्षेत्र का है। यहां के बल्लभ टावर और बल्लभ हाइट इमारत के निवासियों को महीनों से अवैध फेरी वालों के विरोध में शिकायत है।
उक्त दोनों इमारत में डेढ़ सौ से अधिक परिवार रहते हैं। लेकिन पूर्णिमा टॉकीज क्षेत्र से इंदिरा नगर बस्ती तक अवैध फेरी वालों ने अपना कब्जा जमा रखा है।
और बढ़ते बढ़ते बल्लभ टावर के गेट के सामने तक दुकान लगने लगी है और टावर से जब कोई भी यहां का निवासी बाहर शहर में निकलना चाहता है तो २-५ मिनट ईन फेरी वालों से माथापच्ची कर उन्हें मुख्य द्वार से हटाकर अपनी गाड़ी बाहर निकाल पाता है या सोसायटी के अंंदर ले जा पाता है।
फेरीवाले पहले कम थे अब बढ़ते बढ़ते पूर्णिमा टाकीज के मोड़ तक लगाने लगे है। इससे आयुक्त बंगले की तरफ से आने या जाने वाले वाहन बिना रुके अपनी गाड़ी घुमा भी नही पाते है।
इससे शाम के समय रोज यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न होती है। और इन फेरिवालो के कारण सड़कों पर गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है।
बल्लभ टावर और बल्लभ हाइट बिल्डिंग के निवासियों ने कल्याण डोंबिवली मनपा “व” प्रभाग क्षेत्र अधिकारी के साथ मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी तक अनेक बार शिकायत करने के बावजूद मनपा के तरफ से इन अवैध फेरी वालों पर कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।

