FEATURED

अंधेरी के पीएस फाउंडेशन की जनसेवा

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था पीएस फाउंडेशन व अजय चैरिटेबल ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से अंधेरी ( पू.) के पंपहाउस स्थित मनीष पार्क में आधार कार्ड शिविर आयोजित किया, जिसका 201 लोगों ने लाभ लिया।

इस बाबत शिविर की उद्घाटक व पीएस फाउंडेशन महिला स्वावलंबन सिमिति की अध्यक्ष स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में क्षेत्र के गरीब तपके के लोगों की ओर जानकारी मिली थी कि किन्हीं कारणों से उनके आधार कार्ड में कुछ गड़बड़ी आ गयी है या फिर उनका कार्ड ही नहीं बन पाया है,जिससे उन्हें सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

उन्होंने बताया कि शिविर के पहले ही दिन
102 लोगों के आधार कार्ड में आई की गड़बड़ी को दूर की गई तथा 99 लोगों का नया कार्ड बनाया की औपचारिकता पूर्ण की गई।

यह आधार कार्ड शिविर 17 अप्रैल शुरू हुआ है,जो 20 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर शिविर के सह आयोजक अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *