CrimeLatest

लूडो खेल रहे दोस्तों में खांसने पर विवाद, युवक ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

 

यूपी के नोएडा में लूडो खेल रहे दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने दोस्त पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने को लेकर विवाद हो गया. इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस उपायुक्त (थर्ड जोन) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दया नगर में बीती रात जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत चार दोस्त मंदिर के पास बैठकर लूडो खेल रहे थे. इसी बीच प्रशांत को खांसी आ गई. इस पर गुल्लू और अन्य दोस्तों ने उससे कहा कि वह खांसकर कोरोना वायरस फैला रहा है. इस बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया.

उन्होंने बताया कि गुस्से में आ कर गुल्लू ने प्रशांत के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *