Social

अंधेरी में फ्री मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर का आयोजन,103 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था ‘शहीद भगत सिंह विचार मंच’ ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में अंधेरी ( पू.) के चिम्मटपड़ा, मरोल नाका स्थित जैम्स बैंक्वेट हॉल में फ्री मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 103 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया।


संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक सरबजीत साहेब सिंह संधू ने बताया कि जरूरतमंदों के सहायतार्थ आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लड डोनेट करने वालों ने बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया,जिनका टेस्ट कर 103 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। इसके अलावा शिविर में आंख, दांत, डायबिटीज, ईसीजी और केलोस्ट्रोल (ब्लॉकेज नस) के 371 मरीजों ने भगा लिया, जिनका कुशल डॉक्टरों ने परीक्षण कर उनका उचित तरीके से मार्गदर्शन किया। शिविर में ‘सेवन हिल्स’ और ‘सबर्बन क्लिनिक’ के डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।


कार्यक्रम के आयोजन में बजरंग दल मुंबई के प्रमुख प्रशांत पुजारी, संतोष केलकर, विद्याधर गावड़े, महेश शेट्टी, करतार सिंह, गुरभेज सिंह, मंगेश परब, अखिलेश यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़े – वर्सोवा सीट के लिए आठवले ने ठोका दावा, लखमेंद्र खुराना को मैदान में उतारने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *