FEATUREDSocial

अंधेरी से कांग्रेसियों ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राहत सामग्री भेजी।

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। राज्य के कोल्हापुर के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में अंधेरी कांग्रेस के कार्यक्रताओं ने राहत सामग्री भेजी।
पार्टी के उत्तर-पश्चिम जिला के अध्यक्ष क्लाईव डायस के नेतृत्व में अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यक्रताओं ने नागरदास, पारसी पंचायत रोड, मोंगरा पड़ा, गुंदवली, पंपहाउस, मालपा डोंगरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर बड़ी मात्रा में चावल, दाल गेहूं, शक्कर, आटा, बिस्किट्स, फरसाण आदि खाद्य सामग्री इकट्ठा किया, जिसे मुंबई कांग्रेस कार्यालय (एमआरसीसी) को सौंपा गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवरा ने कार्यकर्ताओं द्वारा इकट्ठा की गई खाद्य सामग्रियों को ट्रक में भरवा कर उसे कोल्हापुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए रवाना किया।
राहत सामग्री इकट्ठा करने में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सिंह, मुकेश शर्मा, राम भाऊ मेश्राम, ज्योति बिर्जे, जितेंद्र मोहोड, लखमशी गडा, शिवराज विश्वकर्मा, रोहित यादव, जितेंद्र पाठक, सुनीता पोलामुली ने सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *