FEATURED

लवजिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन, डीसीपी को ज्ञापन दिया

शीतला प्रसाद सरोज

मुंबई। लवजिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी सहार जिला की ओर से डीसीपी जोन-10 के कार्यालय पर शक्ति प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।

शनिवार को दिन में लगभग 10:30 बजे मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी सहार जिला की संयोजक चित्रा समदानी के नेतृत्व में अंधेरी पूर्व के एमआईडीसी स्थित डीसीपी जोन-10 के कार्यालय पर महिलाओं ने लवजिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की ओर से डीसीपी दत्ता नलावड़े को दिए गए ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया था कि आज- कल जेहादी लोग लवजिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को बहला- फुसलाकर उनके साथ दुराचार करते हैं,जिससे लड़कियों की जिंदगी तबाह हो जाती है। लवजिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों का जीवन बर्बाद करने वालों के खिलाफ खड़ा से कड़ा कानून लाया जाए,जिससे उन्हें दंडित किया जा सके।

डीसीपी नलावड़े ने ज्ञापन देने वाली महिलाओं को आश्वासन दिया कि आप लोगों का यह ज्ञापन शासन और प्रशासन को अग्रसारित कर दिया जा रहा है। वैसे पुलिस विभाग भी इस मुद्दे पर काफी गंभीर होकर पैट्रोलिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि लवजिहाद की अगर कहीं सूचना आप लोगों को
मिले तो तुरंत संबंधित पुलिस को उसकी जानकारी दें। पुलिस इस मुद्दे पर विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।

इस अवसर पर बजरंगदल सहार जिला प्रमुख गौतम कांजी रावरिया, कोंकण प्रांत सह संयोजक योगिता थरवाल, प्रकाश वाड, स्वप्नाली शेडगे, तारा ताई मांडलिक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *