कक्षा मॉनिटर का इलेक्शन हारने से दुःखी छात्र ने की आत्महत्या
तेलंगाना । क्लास इलेक्शन में हार के बाद ८वीं कक्षा के १३ वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह चौंकाने वाली घटना तेलंगाना के भोंगीर की है। छात्र का नाम चरण है। पुलिस को चरण का मृतदेह रामन्नापेठ भाग में रेलवे ट्रैक पर मिला।
चरण यहाँ के भोंगीर के कृष्णादेवी टैलेंट स्कुल में पढ़ता था। १६ जुलाई को चरण के स्कूल में मॉनिटर के लिए चुनाव हुए थे। जिसमें वो हार गया था। पांच-छह मतों से हारने की वजह से तनाव में था। चरण की माँ विजयालक्ष्मी का कहना है, गुरुवार को स्कूल जाने के पहले वो तनाव में दिख रहा था। रात के ८ बजे तक जब वह घर वापस नहीं आया तो हमने उसकी जांच शुरू की। चरण के न मिलने पर हमने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
भोंगीर के पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गुरुवार रात को चरण के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर उसका मृतदेह रामन्नापेठ भाग में रेलवे ट्रैक पर मिला। चरण के माता-पिता ने स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसकी तुंरत जांच की जाएगी।
Sources – ABI News

