FEATUREDSocial

असली समाजसेवा तो पत्रकारिता है, ब्राह्मण सेवा संघ ने पत्रकार राजकुमार सिंह को किया सम्मानित।

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था ब्राह्मण सेवा संघ, अंधेरी ने अंधेरी ( पू.) स्थित पंपहाउस में स्वागत समारोह आयोजित कर पत्रकार राजकुमार सिंह को सम्मानित किया।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ.शिवश्याम तिवारी ने कहा कि समाजसेवा करने के कई माध्यम हैं। लेकिन असली माध्यम तो समाजसेवा की पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि बाबूराव विष्णु पराड़कर उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार सिंह ने पुरस्कार स्वरूप मिली
51, 000 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा कर त्याग का अनोखा उदाहरण दिया है। यह हमारे समाज के लिए सम्मान की बात है।
इस अवसर पर समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय,
संस्था के संस्थापक इंद्रसेन उपाध्याय, रामजी पाण्डेय, ब्रह्मदेव पाण्डेय, जयप्रकाश चौबे, उत्तम पाण्डेय, रंगनाथ दुबे, बिपिन मिश्रा, प्रमोद राय, राकेश सिंह, रामबली यादव, सुजीत उपाध्याय, दिनेश सिंह, विजय पाण्डेय, रामदीन यादव, दिनेश प्रताप सिंह, नाहर सिंह, शिवाकांत पाण्डेय, जय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *