Entertainment

गुंजन सिंह का भाई भाई का बटवारा का भव्य मुहूर्त संपन्न

भोजपुरी सिने जगत में मधुर गायन शैली से जन जन में लोकप्रिय गुंजन सिंह की एक और नई फिल्म का भव्य मुहूर्त अभी हाल ही में गुजरात के समीप दहानू में किया गया। न्यू सुधा फिल्म्स की प्रस्तुति भाई भाई का बटवारा का मुहूर्त विधिवत पूजा आरती करके किया गया। इस शुभ अवसर पर फ़िल्म से जुड़े बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर पूरी टीम को बधाई दिए। फिल्म के निर्माता रवि पांडेय व अभिषेक पांडेय हैं। निर्देशक रंगलाल आर निषाद हैं। फिल्म के लेखक अभिनव पांडेय, संगीत सुनील चौबे सांवला, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, अरुण चौबे अनारी, अभिनव पांडेय हैं। नृत्य कानू मुखर्जी का है।
मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, शुभी शर्मा, राकेश जायसवाल, मधु सिंह राजपूत, राजू शुक्ला, पूजा दूबे, पन्नू पांडेय, फिरोज दीवाना आदि हैं। गौरतलब है कि इसी प्रोडक्शन हाउस की एक और भोजपुरी फिल्म जान के बदले जान का निर्माण किया गया है, जिसे शीघ्र ही प्रदर्शित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *