भोजपुरी : आम्रपाली दुबे का मुंबइया अवतार हिट ‘चिकन बिरियानी’ ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ की सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ की तीसरी कड़ी के रूप में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ जल्द ही आ रही है. फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, इंटरनेट पर निरहुआ के अंदाज ने धमाल मचा दिया है. इस फिल्म में निरहुआ के साथ, आम्रपाली दुबे और शुभि शर्मा की जोड़ी नजर आने वाली है. अब ऐसे में इस फिल्म के ट्रेलर में आम्रपाली दुबे के जिस गाने की झलक दिखाई गई थी, आखिरकार वह सामने आ गया है.
एसआरके म्यूजिक द्वारा दो दिन पहले रिलीज किए गए इस गाने में आम्रपाली दुबे फिर से उसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. ‘चिकन बिरियानी चंपा की जवानी’ टाइटल से रिलीज किया गया यह गाना यूट्यूब पर आते ही सुपरहिट हो गया है. इस गाने को सिंगर कल्पना ने अपनी आवाज दी है और गाने में हिंदी और मराठी दोनों ही भाषाएं सुनाई दे रही हैं. आप भी देखें यह गाना.
लाल साड़ी और नीले रंग के ब्लाउज में आम्रपाली देसी ठुमके लगा कर लोगों को दिवाना बना रही हैं। इस विडियो के जरिये आम्रपाली यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रही हैं। फैंस के बीच आम्रपाली दुबे का डांस सिर चढ कर बोल रहा है।
वैसे, आम्रपाली दुबे जिस भी फिल्म में होती हैं, दर्शकों में उत्साह काफी ज्यादा होता है। इस नए गाने में भी आम्रपाली अपने लटकों झटकों से दर्शकों को अपने ओर लुभाने का काम कर रही हैं। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ में जुबली स्टार निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी दिखने वाली है, जहां फिल्म में आम्रपाली मुंबईया स्टाइल में भाजी बेचते हुए नजर आएंगी। बता दें कि यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है. आम्रपाली को यूट्यूब क्वीन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उनका वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जाता है. इधर कुछ दिनों में आम्रपाली में काफी बदलाव देखने को मिला है. उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर अपना वजन काफी घटा लिया है.

