जालंधर। गुरुवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक शख्स रो पड़ा। जालंधर लोकसभा सीट से निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरे इस शख्स का नाम नीटू है। यहां टांडा रोड पर इसका शटर का कारोबार है। जालंधर ही नहीं, आसपास के इलाके में भी यह नीटू शटरां वाला के नाम से मशहूर है। जहां तक मशहूर होने के कारण की बात है, 4 साल पहले गणतंत्र दिवस पर नीटू के हाथ बम नुमा एक संदिग्ध चीज लग गई थी। इसके बाद ही वह चर्चा में आया था। अब शहर का शायद ही कोई कोना-कोई दीवार होगी, जहां कहीं नीटू शटरां वाला लिखा न मिल जाए।
मतगणना केंद्र पर आंखों में आंसू लिए नीटू ने कहा कि उसके मोहल्ले के लोगों ने माता चिंतपूर्णी की कसम खाकर इन्हें वोट करने की बात कही थी। इसके अलावा इसके खुद के परिवार के 9 वोट हैं। नीटू के होश तो उस वक्त उड़ गए, जब परिवार के वोट भी पूरे नहीं मिले। चेकिंग कराने पर नीटू को पता चला कि उसके परिवार के कुल 9 में से उसे 5 वोट ही आए हैं, बाकी 4 वोट कहां किसके खाते में गए, कुछ पता नहीं। नीटू ने कहा कि साफ-साफ बेईमानी हुई है। राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी हो या कोई और, सबके सब चोर हैं। मैं तौबा करता हूं, आगे से इलेक्शन नहीं लड़ूंगा।
Sources – ABI News
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…