CrimeFEATURED

ठाणे में ५ लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस ने गत ४ दिसम्बर को यहाँ के कलावा के दो निवासियों से सुबह सुबह ३५ हजार सुपए लुटने के आरोप में ५ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. आज बुधवार सुबह हुई इस गिफ्तारी के बाद पुलिस को पूछताछ के बाद यह पता चला है कि आरोपी वारदात करने के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में छुपे हुए थे.

पुलिस के अनुसार कलवा के वाघोबा नगर के दो निवासियों पर पांच आरोपियों ने गत 4 दिसंबर की सुबह हमला किया था और 35,000 रुपये की नकदी और कीमती सामान लूट लिया था। पुलिस ने इसी आरोप में अभिषेक सिंह (23), भारत जाधव (25), आशुतोष कलकल (21), परमेस्वर पटोले (19) और अभिषेक अम्बावकर (19) को गिरफ्तार किया है

पुलिस के अनुसार आरोपी नवी मुंबई के निवासी है और इस लोगो ने नवी मुंबई में भी कुछ व्यापारियों से हफ्ता उगाही की कोशिश की थी.इसके साथ इन लोगो ने नवी मुंबई के एक स्थानीय नगरसेवक और तीन अन्य लोगों की कारों को भी नुकसान पहुंचाया है।

और उन मामलो में भी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जो कलवा पुलिस स्टेशन और नवी मुंबई के MIDC रबाले पुलिस स्टेशन में पंजीकृत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *