FEATUREDSocial

शिवशक्ति सेवा संस्थान, नालासोपारा द्वारा नौवां वार्षिक महाशिवरात्रि महोत्सव

प्रेमचौबे

शिवशक्ति सेवा संस्थान द्वारा नौवां वार्षिक महाशिवरात्रि महोत्सव का त्रिदिवसीय भव्य आयोजन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, शिवमंदिर रोड़ ओसवाल नगरी मे सोमवार प्रातः सुबह 7 बजे पूजन दर्शन व अखंड श्री रामचरित मानस से शुभारंभ होकर बुधवार सायं 7 बजे पुर्णाहुति पश्चात महा प्रसाद के साथ संपन्न होगा।

इस आध्यात्मिक आयोजन मे दूर,दूर से पधारे मानस रसिक, और श्रोता आयोजन में पहुंचकर अलग,अलग धुनो पर श्री राम चरितमानस का परम आनंद ले रहे हैं। संस्था द्वारा भक्तो और मानस प्रेमियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया नागरिकों के सहयोग से भव्य आयोजन को बल मिलता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *