Categories: Entertainment

लोक गायक दीपक त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भोजपुरी का मान

भोजपुरी संगीत की दुनियां में एक ऐसा नाम, जो विश्व पटल पर लोक गायन से भोजपुरी का मान बढ़ा रहा है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी का, जिन्होंने देश के अलावा विदेश में भी अनवरत स्टेज प्रोग्राम करते हैं और भोजपुरी लोक गायन विधा एवं अपनी गायन शैली से श्रोताओं में भोजपुरिया माटी की खुशबू बिखेरते रहते हैं। उन्होंने भजन, छठ गीत व विदेशों में स्टेज शो करके न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में यूके में रॉयल रीजेंसी क्लब में आयोजित समारोह में दीपक त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में भारत के महान संगीतकार कल्याण आनंद जी और भारत के उच्चायुक्त यशवर्धन सिन्हा जी मौजूद थे। इस शुभ और गौरवशाली अवसर पर भारत यूके के सभी कम्यूनिटी के लोग उपस्थित रहे। जिनमें यूपी कम्यूनिटी यूके, पंजाब कम्यूनिटी यूके, कर्नाटक कम्यूनिटी यूके, गुजरात कम्यूनिटी यूके, राजस्थान कम्यूनिटी यूके, तेलगु कम्यूनिटी यूके, बंगाल कम्यूनिटी यूके, राजपूत समाज यूके, केरला कम्यूनिटी यूके, बंगाल कम्यूनिटी यूके, तमिल कम्यूनिटी यूके, हिमाचल कम्यूनिटी यूके, हरियाणा कम्यूनिटी, दिल्ली कम्यूनिटी यूके, जम्मू काश्मीर कम्यूनिटी यूके, आसाम कम्यूनिटी यूके,  मध्यप्रदेश कम्यूनिटी यूके, झारखंड कम्यूनिटी यूके के सम्मानित पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहारी कम्यूनिटी के चेयरमैन उधेश्वर कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, राजीव रंजन, रूपम रंजन, विकास यादव, सुश्री कल्पना, राजेश विश्वकर्मा, अजय प्रकाश, अभिषेक, विजय, तारकेश्वर आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।
गौरतलब है कि मुंबई में कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा आयोजित सबरंग फ़िल्म अवार्ड में दीपक त्रिपाठी को सुर श्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें देश-विदेश में भोजपुरी गीत-संगीत का मान बढ़ाने के लिए दिया गया है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago