Categories: Entertainment

पवन सिंह के साथ आम्रपाली दूबे का स्पेशल सांग मैंने उनको सजन चुन लिया में

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह के साथ यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे ने एक स्पेशल सांग की शूटिंग गत दिनों मुंबई के एक स्टूडियो में भव्य सेट पर किया। पवन सिंह और आम्रपाली दूबे रोमांटिक जोड़ी में काफी आकर्षक लग रहे हैं। इस विशेष गाना का फिल्मांकन भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया के रोमांचक मोड़ पर रोमांटिक टच देने के लिए किया गया है। अंबर खुशी फिल्म्स एंड इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा जा है। फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं । उनका अब तक का छायांकन का अनुभव बड़ा ही कारगर साबित हो रहा है।
सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। फिल्म के निर्माता दिल बड़ा करके बेहतरीन  निर्माण कर रहे हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम। हैं फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, मारधाड़ एस मल्लेश हैं। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते पर बनी फिल्म की मुख्य भूमिका में  पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, लोटा तिवारी, सोनिया मिश्रा, स्वीटी सिंह हैं तथा मेहमान कलाकार आम्रपाली दूबे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह और आम्रपाली पहली बार सुपरहिट गाना राते दिया बुता के में धमाल मचाये थे और वह गाना सुपरडूपर हिट होने के साथ ही साथ बहुत से रेकॉर्ड तोड़ दिये थे। अब एक बार फिर वही जादू चलने वाला है फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया में। दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट होने वाला है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 day ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

4 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago