Categories: Entertainment

निर्माता अभय सिंह और राजेश दूबे की तीन फिल्मों का मुहूर्त एक साथ

उम्दा फिल्म निर्माण की श्रृंखला में एक साथ तीन भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया है। फिल्म मेकर राजेश दूबे के हाथों से नारियल तोड़कर व पूजा अर्चना करके मुहूर्त किया गया। इस अवसर पर बहुत से गणमान्य जन उपस्थित थे और सभी ने फ़िल्म निर्माता, निर्देशक व पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं। गायत्री क्रिएशन प्रस्तुत तीनों फिल्मों के निर्माता गायत्री क्रिएशन व अभय सिंह हैं। मगर तीनों फिल्मों निर्देशक अलग अलग हैं। पहली फ़िल्म ऐसा देश है मेरा के निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं। केंद्रीय भूमिका में स्टाइलिश स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और नवोदित अनमोल सिंह हैं। दूसरी फिल्म वादा रहा के निर्देशक प्रदीप आर शर्मा हैं। मुख्य भूमिका में अविनाश शाही, सूर्या शर्मा, उमेश सिंह, जीतू शुक्ला हैं। तीसरी फिल्म डायन के निर्देशक धीरज ठाकुर हैं। मुख्य कलाकार सूर्या शर्मा हैं। तीनों फिल्मों की शूटिंग क्रमशः दिसंबर और जनवरी में मुंबई और उत्तर प्रदेश के रमणीय स्थलों पर की जायेगी। फिलहाल गीत संगीत की रिकॉर्डिंग चालू है। फिल्म का म्यूजिक बहुत मधुर बन रहा है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago