FEATURED

मुंबई : ऑटो रिक्शा के ईंधन की टंकी फटने से तीन घायल

मुंबई के कांदिवली में एक सीएनजी स्टेशन पर ऑटोरिक्शा के ईंधन टैंक में विस्फोट से तीन लोग घायल हो गए। यह ऑटोरिक्शा सीएनजी स्टेशन पर गैस भरवाने गया था। यह घटना सुबह लगभग आठ बजे एस.वी.रोड पर मिलाप सिनेमा के पास एचपीसीएल के सीएनजी स्टेशन पर हुई। ऑटोरिक्शा एमएच-47-सी-2747 का ईंधन टैंक रिफ्यूल कराते समय फट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *