Categories: LatestNational

पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक: कैबिनेट ने “आर्थिक रूप से पिछड़े गैर-आरक्षित” वर्ग के लिए 10% आरक्षण को मंजूरी

नई दिल्ली, 7 जनवरी: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से पिछड़े गैर-आरक्षित वर्ग के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की। उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए भी यह आरक्षण लागु किया जाएगा। यह आरक्षण मौजूदा 50% आरक्षण के ऊपर होगा।

इस आरक्षण के प्रावधान के लिए, सरकार संभवतः निकट अवधि में संसद में एक संवैधानिक संशोधन विधेयक लाएगी। इस घोषणा के अनुसार, आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण दिया जाएगा जो अभी लाभान्वित नहीं हैं। इस विधेयक में 1000 वर्ग फुट से ऊपर घर रखने वालों के लिए कोई आरक्षण नहीं दिया है। 8 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले लोगों के लिए कोई कोटा नहीं और 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि रखने वालों के लिए कोई आरक्षण नहीं दिया जायेगा। इन परिवर्तनों के कारण,केंद्र सरकार को आगामी लोकसभा सत्र में आरक्षण लागू करने के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन करना होगा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago