Social

एस एस एस इंटर कॉलेज बरैछे शिवाले में गरीब व वंचित परिवारों को कंबल वितरित किया गया

. चंदवक।

एस एस एस इंटर कॉलेज बरैछे शिवाले में गरीब व वंचित परिवारों को कंबल वितरित किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षणाधिकारी उमाशंकर उपाध्याय ने की।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामतेज पाण्डेय, विधायक केराकत दिनेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, कुटीर महाविद्यालय के प्रबंधक अजयेन्दर दूबे, भाजपा जिला महामंत्री मनोज दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। पधारे हुए अतिथियों का स्वागत शाल, पुष्प गुच्छ व सम्मान चिन्ह देकर विद्यालय के संचालक चिराग पाण्डेय, प्रा जितेंद्र शंकर पाण्डेय व अनुराग पाण्डेय ने किया। इसमें ठंड से बचने के लिए अनेक गरीब परिवारों को कंबल वितरित किया गया। सभी वक्ताओं ने इस तरह के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए चिराग पाण्डेय को बधाई दी, साथ ही उन्हें हमेशा अपना सहयोग देने का वादा किया।गांव वालों की तरफ़ से विधायक जी को एक पत्रक दिया गया जिसमें कुछ समस्याओं का समाधान चाहते थे। विधायक जी ने समस्याओं का समाधान करने का वादा किया। सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति में इस सफल कार्यक्रम का सूत्र संचालन एड महेंद्र शंकर पाण्डेय ने किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया विद्यालय के संचालक चिराग पाण्डेय ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *