Categories: LatestRailway

अमृतसर रेल हादसा: UP-बिहार से हैं कई मरने वाले, कुछ के घर तक नहीं पता

अमृतसर ट्रेन हादसे में 60 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गए अधिकतर लोग यूपी और बिहार के रहने वाले थे. इनमें से कई लोग परिवार से दूर अकेले यहां रहते थे, इस वजह से उनके शवों की पहचान भी नहीं हो पा रही है. यह भी पता चला है कि आसपास के इलाके में प्रवासी लोगों की संख्या ज्यादा थी. प्रशासन 60 लोगों के मरने की पुष्टि कर चुका है लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इनमें से कितने शवों की शिनाख्त कर ली गई है. अभी कई लोग अपनों को तलाश रहे हैं. फिलहाल प्रशासन ने मरने वालों या पहचाने गए शवों की पूरी लिस्ट जारी नहीं की है. प्रशासन यह नहीं बता पाया है कि मरने वालों के नाम क्या हैं और कौन कहां का रहने वाला था. अनुमान है कि अमृतसर के बाहर के लोग यहां ज्यादा रहते थे और मरने वालों में उनकी संख्या ज्यादा है. बता दें कि शुक्रवार को रावण दहन देखने के लिए लोग पटरियों के पास इकट्ठा हुए थे. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई.

ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ. मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि रावण के पुतले को आग लगाने और पटाखे फूटने के बाद भीड़ में से कुछ लोग रेल की पटरियों की ओर बढ़ना शुरू हो गए जहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. वहां अचानक ट्रेन आने से ट्रेन कई लोगों को रौंदती हुई आगे चली गई.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago