पलवल में घर से भैंस की तलाश करने गई गर्भवती महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पलवल की महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब साढे 10 बजे महिला अपनी भैंस की तलाश करने के लिए गांव में गई थी. जब वह घर से बाहर निकली तो तीन नकाबपोश युवकों ने उसे दबोच लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के एक माह तक महिला डर, सहमी होने के कारण रेप करने वालों की पहचान परिजनों को नहीं बता सकी. घटना के एक माह बाद पीड़िता ने मुख्य आरोपी की पहचान बताई है और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच की, जिसमें वह तीन माह की गर्भवती पाई गई.
मेडिकल जांच के बाद पीड़िता को पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के पति ने बताया कि गत तीन अक्तूबर को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था और उसकी 22 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली थी. उसी दिन रात करीब साढ़े दस बजे उसकी बाथरूम करने के लिए उठी तो उसने देखा कि उसकी भैंस गायब है. पीड़िता भैंस की तलाश करते हुए घर से थोड़ी दूर सड़क किनारे आ गई. यहां पर तीन व्यक्ति खड़े हुए थे, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे.पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी बदमाश उसकी पत्नी को खेतों में ले गये, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का शोर सुनकर उसके ससुर मौके पर आ गए, जिन्हें देख तीनों व्यक्ति भागने लगे. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शमशाद व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…