Categories: LatestSocial

फिर सफाई करने नाले में उतरे सफाईकर्मी के साथ ५ की मौत,घटना कल्याण की,दो नागरिक और दो फायरबिग्रेड कर्मी भी

हफ्ता भर पहले डोंबिवली के खंबलपाड़ा स्थित ऐसे ही रासायनिक नाले में सफाई करने उतरे 3 सफाई कर्मियों की मौत हो गई थी इस दुखद घटना के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने कोई सतर्कता बरतने की नहीं सोची और इसके दुष्परिणाम जल्द ही सामने आ गए और आज गुरुवार दोपहर 3:00 बजे कल्याण पूर्व के नेतिवली लोक ग्राम के पास के एक कुए में सफाई के लिए उतरे एक कामगार के साथ दो आम नागरिक और दो अग्निशामक दल के कर्मचारियों की मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण पुर्व के नेतिवली लोकग्राम के पास स्थित केमिकल मिश्रित कुए की सफाई करने के लिए एक सफाई कर्मचारी उतरा था बहुत देर तक वापस नहीं आने के कारण आसपास के दो नागरिक उसे देखने के लिए कुए में उतरे, कुएं में उतरने के थोड़ी देर में जब वे दोनो भी वापस नहीं आए तो आसपास के लोगों ने कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के अग्निशमन दल को इसकी सूचना दी

अग्निशमन दल के दो  कर्मचारीचारी आते ही कुएं में उतरे जिनका भी कोई पता नहीं चला है इसके बाद सतर्कता बरतते हुए अग्निशमन दल कर्मी द्वारा सर्व सुविधा युक्त अग्निशामक कर्मचारियों को कुए में उतारा गया जिसके बाद पहले  उतरे पांच लोगों के मृत होने और उनकी डेड बॉडी का पता चला और उन्हें बाहर निकाला गया अग्निशमन दल के कर्मचारियों की मदद के लिए एन डी आर एफ और टी डी आर ऍफ़ की टीम को भी वह बुलाया गया.मृतकों में अग्निशमन दल के जवानो का नाम अनंत शेलार, प्रमोद वाकचोरे, जबकि मदद करने उतरे दो मृत नागरिको का नाम मुन्ना गोसावी आणि राहुल गोसावी है जबकि सफाई मजदूर के नाम का पता नहीं चल पाया है.

उल्लेखनीय है कि हफ्ता भर पहले ही डोम्बिवली पूर्व के ख्म्बालपाडा स्थित एक नाले के चेंबर में गए तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई थी इसके बावजूद स्थानीय कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका प्रशासन ने कोई सावधानी बरतने की नही सोची और संबंधित सफाई ठेकेदारों को भी कोई सख्त हिदायत नहीं दी और फिर इतनी बड़ी दुर्घटना घटित हो गई दो-चार दिन में यह घटना भी पुरानी हो जाएगी लेकिन इस घटना जैसी घटना दोबारा नहीं हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक सावधानी बरतने के लिए सख्त होना जरूरी है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago