आह पाकिस्तान ! वाह हिन्दुस्तान !!
(कर्ण हिन्दुस्तानी )
आखिरकार केंद्र की मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठा ही लिया और तमाम विरोधियों की बोलती भी बंद कर दी। पुलवामा की घटना के बाद से सरकार की किरकिरी हो रही थी। देश का विपक्ष राजनीतिक रोटियां सेंकने की फिराक में था मगर सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए भारतीय सेना को खुली छूट दे दी। सेना ने भी इस छूट का पूरा पूरा फायदा उठा कर रणनीति तैयार की और नतीज़ा, पाकिस्तान को उसकी सरज़मीं पर धोबी पछाड़ दे दिया।
पाकिस्तान के अवैध कब्ज़े वाले कश्मीर में आतंक के सभी अड्डे तबाह कर दिए गए। मात्र २१ मिनट की कार्रवाई में वायुसेना ने अपना जौहर दिखा दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान की चूलें हिल गई हैं। हमेशा खुद को परमाणु ताक़त का बताकर चिल्लाने वाला पाकिस्तान इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से यह तो समझ ही गया होगा कि सिर्फ परमाणु हथियार रखने से कोई देश मज़बूत नहीं होता। रडार भी मज़बूत होने चाहियें।
आतंकवादियों की शरणगाह बन चुके पाकिस्तान को आज अपने ही देश में अपनी गलतियों की सज़ा मिल गई है। पहले अमेरिका ने एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया। अब हिन्दुस्तान की पराक्रमी वायुसेना ने मात्रा २१ मिनट में एक हज़ार किलो बारूद से आतंकी अड्डे तबाह कर दिए। अल सुबह की गई इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत इस कदर पतली हो गई कि उन्हें सूझ ही नहीं रहा कि ऐसे हालात में क्या जवाब दिया जाए।
पाकिस्तान की पार्लियामेंट में भी इमरान खान को काफी खरी खोटी सुननी पड़ी। कोई भी राजनीतिक ज्ञान ना होने की वजह से इमरान खान को पाकिस्तान की सियासत का असली चेहरा अब शायद समझ आ गया होगा। अब इमरान खान को पता चल होगा कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री का मतलब सिर्फ और सिर्फ बेचारा वज़ीर ए आज़म है। पाकिस्तान की अवाम भले ही प्रत्यक्ष रूप से अपना वज़ीरे आज़म चुनती है मगर अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की जनता पाकिस्तानी फ़ौज के लिए नया जोकर चुनती है जिसे फ़ौज कहीं भी इस्तेमाल कर सकती है।
हिन्दुस्तान की सैन्य शक्ति का थोड़ा सा नमूना पाकिस्तान की जनता समेत तमाम आतंकी आकाओं ने देखा। यदि पूरी पिक्चर दिखा देते तो अल्लाह जाने क्या होता। इसलिए तो आज सवा सौ करोड़ भारतीय कह रहे हैं आह पाकिस्तान ! वाह हिन्दुस्तान !!भारतीय वायुसेना का एक विमान जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

