शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई।सामाजिक संस्था युवा प्रतिष्ठान ने डब्लूडब्लूएच संस्था के सहयोग से गोरेगांव ( पू.) के आरे कालोनी व जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड स्थित दुर्गानगर में जरूरतमंदों को राशनकिट वितरित कर उन्हें भोजन कराया।
इस बाबत युवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक अजय शर्मा ने बताया कि आरे कालोनी स्थित गौतमनगर, गणेशनगर, कीर्तिनगर, तूफान बस्ती, आदिवासी पाड़ा व जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर स्थित दुर्गानगर में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर व गरीब किस्म के लोग रहते हैं,जिनका कोरोना के चलते काम-धंधा चौपट हो गया है।
ऐसे इनके समक्ष दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। हम लोगों ने इन बस्तियों में कार्यक्रम कर 1000 जरूरतमंदों को राशनकिट वितरित कर उन्हें भोजन कराया।
शर्मा ने बताया कि जब से कोरोना महामारी का दौर शुरू हुआ है, तभी से हम लोग जगह-जगह कार्यक्रम कर जरूरतमंदों को राशनकिट वितरित कर उन्हें भोजन कराने का कार्य कर रहे हैं।
इस नेक कार्य में संस्था के विनोद माली, पवन सैनी हितेश गुप्ता, विनीत सिंह, सूरज गिरी, नीरज सैनी, अनुज शुक्ला, दास ‘सर’ आदि लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…