Categories: FEATURED

दूल्हा अखबार नही पढ़ पाया, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, जानें पूरा मामला

 

लखनऊ। अखबार के अक्षरों ने दूल्हे का बना बनाया सारा खेल बिगाड़कर रख दिया। नजर कमजोर होने की वजह से सात फेरे लेने के लिए आया दूल्हा जब अखबार नहीं पढ़ नही पढ सका तो दुल्हन ने उसके साथ शादी के सात फेरे लेने से इंकार कर दिया।

लड़की के पिता ने बताया है कि इससे मुझे करीब 500000 रूपये का नुकसान हो गया है। इस बाबत पीड़ित पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल औरैया के अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम नाम के युवक से तय की थी। निर्धारित तिथि पर धूम धडाके के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची। बारात में आए सभी लोग खुशी से सराबोर थे।

उधर दुल्हन के घर में भी भारी चहल-पहल हो रही थी। बारात जब दुल्हन के दरवाजे पहुंची तो दूल्हा पूरे समय चश्मा लगाए हुए दिखाई दिया। उसकी आंखों की रोशनी को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों में खुसर-पुसर होने लगी।

लल्लू फिर दुल्हन के साथ सभी ने दूल्हे को बिना चश्मे के हिंदी का अखबार पढ़ने को कहा। अखबार के अक्षर बारीक होने की वजह से दुल्हा अखबार को पढ़ने में नाकाम रहा। इससे गुस्साकर हाथों में मेहंदी रचाये बैठी दुल्हन अर्चना ने शादी करने से इंकार कर दिया।

लड़की के पिता ने बताया है कि शादी केंसिल होने से मुझे करीब 500000 रूपये का नुकसान हो गया है। दुल्हन के परिवार ने नजदीक के थाने में तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दूल्हे के परिजनों से भी कहा है कि वह दिया गया सारा दहेज का सामान वापस लौटा दे।

इसमें नगदी और एक बाइक भी शामिल है। शिवम के परिवार ने अभी तक दहेज के सामान को वापस नहीं किया है। इसलिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

10 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago