Categories: FEATURED

यमुनानगर के विद्यार्थियों ने मारी बाजी, बने चैपियंस वर्ल्ड प्रतियोगिता के विजेता

प्रेम चौबे

हरियाणा : गत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर २९ देशों के विभिन्न वर्गों के बच्चो की एबाक्स प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समारोह मोहाली के होटल कटानी , सिटी हार्ट में संपन्न हुई,जिसमे भारतीय और गैर भारतीय बच्चों ने बड़ी संख्या मे भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मे डीएसपी रूपिंदरदीप कौर तथा चंडीगढ़ की महापौर सरबजीत कौर उपस्थित रही, इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन चैंपियन वर्ल्ड के डायरेक्टर संजीव कपूर ने किया था, जिसका परिणाम (रिजल्ट) गत शनिवार को प्रकाशित किया गया।

इस प्रतियोगिता में यमुनानगर के चैंपियंस वर्ल्ड एबाक्स सेंटर के ३० बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर और २४ बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया था।

जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के यमुना नगर जिले के २ छात्र दिव्यांश मलिक द्वितीय स्थान तथा अंबर गोयल तृतीय स्थान पर रहकर अपने जीत का परचम लहराकर अपने संस्थान और अपने मातापिता का मान, सम्मान बढ़ाया, तो वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के यमुना नगर जिले के ४ छात्रों में प्रत्यक्ष गर्ग और सीरत वर्मा ने (१००% एक्यूरेसी अवार्ड) आद्या तलवार (तृतीय स्थान ) वासु अरोड़ा (तृतीय स्थान) पर रहकर अपने संस्थान और अपने माता पिता का मान बढ़ाया है।

इन बच्चों के उपलब्धि मे यमुनानगर चैपियंस वर्ल्ड एबाक्स सेंटर की संचालिका प्रतिभा मोद्गगील ने बच्चों से भरपूर मेहनत कराई। उनके पढ़ा ये बच्चे सभी ह्यूमन कैलकुलेटर बन गए है।

समारोह में मौके पर पूरे उत्तर भारत के समस्त फ्रेंचाइजी होल्डर ,विजेता और उनके माता पिता उपस्थित रहे। सभी विजेताओं ने मुख्य अतिथि के समक्ष अपने कुशाग्र बुध्दि से सभी प्रश्नों का सही उत्तर देकर उन्हे अचंभित कर दिया।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago