सलमान खान फिल्मस द्वारा आनेवाले 20 दिसंबर को प्रदर्शित हो रहे हिन्दी फिल्म दबंग-3 का ट्रेलर हाल ही में प्रदर्शित हुआ है । उसमें हूड-हूड दबंग-दबंग इस गाने में हिन्दू साधु, भगवान शिवजी, साथ ही श्रीराम और श्रीकृष्ण का अनादर किया गया है ।
सलमान खान के साथ साधुओं को पाश्चात्त्य पद्धति के अनुसार आपत्तिजनक पद्धति से नाचते हुए दिखाया गया है । सलमान खान ने ऐसा कर हिन्दू साधुओं का अनादर किया है और उसके कारण समस्त हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं । हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य संगठक सुनील घनवट ने यह प्रश्न उपस्थित किया है कि क्या सलमान खान इस प्रकार मुल्ला-मौलवी अथवा फादर-बिशप को नाचते हुए दिखाने का साहस दिखाएगा ?
हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मुंबई में केंद्रीय चलचित्र परिनिरीक्षण विभाग को ज्ञापन प्रस्तुत कर चलचित्र दबंग 3 में से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करनेवाले दृश्य हटाए जाने और तबतक इस चलचित्र को सेन्सॉर प्रमाणपत्र प्रदान न करने की मांग की गई है ।
इस चलचित्र के एक गाने में एक नदी के तटपर अनेक साधुओं को अश्लील और आपत्तिजनक पद्धति से नाचते हुए दिखाया गया है, कुछ साधुओं को पाश्चात्त्य लोगों की भांति गिटार बजाते हुए दिखाया गया है, कुछ साधुओं को गाने के तालपर अपनी जटाएं और बालों को उडाते हुए दिखाया गया है और उन साधुओं को सलमान खान के साथ नाचते हुए भी दिखाया गया है ।
इसके साथ ही सलमान खान को भगवान शिवजी, श्रीरामजी एवं श्रीकृष्णजी के रूप में पात्रों को आशीर्वाद देते हुए भी दिखाया गया है । इस प्रकार से साधुओं को नाचते हुए दिखाना, देवी-देवताओं का मानवीकरण करना आदि दृश्यों के माध्यम से हिन्दू साधु और देवी-देवताओं का अनादर किया गया है ।
यह चलचित्र के ट्रेलर में समाहित चित्रण है, तो संपूर्ण चलचित्र में भी इस प्रकार से देवता और साधुओं का अनादर किए जाने के और भी दृश्य होने की संभावना को अस्वीकार नही किया जा सकता । अतः सेन्सॉर बोर्ड चलचित्र दबंग-3 में किए गए हिन्दुओं के आस्था केंद्रों का, साथ ही भारतीय संस्कृति के किए गए अनादर के दृश्य तत्काल हटाने का आदेश दे और तबतक इस चलचित्र को सेन्सॉर प्रमाणपत्र प्रदान न किया जाए ।
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…