Categories: FEATUREDNational

कहाँ है शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ? “तनखैया” घोषित करे कांग्रेसी खालसा पंथियों को

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
एक समय था जब खालसा पंथ की सबसे बड़ी संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को मात्र इस बात के लिए तनखैया घोषित कर दिया था क्योंकि उनके रहते हुए स्वर्ण मंदिर में फ़ौज घुसी थी और ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया गया। ज्ञानी जैल सिंह ने भी कमिटी के निर्णय को मान्य करते हुए राष्ट्रपति रहते हुए कुछ दिन स्वर्ण मंदिर में आने वालों के जूते साफ़ किये और कोई शर्म महसूस नहीं की।
अब सवाल यह उठता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के बयान के बाद भी कांग्रेस में बने रहने वाले खालसा पंथियों के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी क्या कदम उठा रही है ? क्या कमिटी को यह नहीं लगता कि कम से कम अब खालसा पंथियों को कांग्रेस से किनारा लेना चाहिए। क्या  कमिटी भी यह मान चुकी है कि जो हुआ – सो हुआ। यदि ऐसा नहीं है तो क्या मज़बूरी है कि अभी तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने कोई प्रतिक्रिया  नहीं दी।
क्या कमिटी को यह हक़ नहीं है कि वह खालसा पंथियों के हित की बात करते हुए अपना पक्ष रखे। इंदिरा गाँधी की जघन्य हत्या के पश्चात जो कुछ भी खालसा पंथियों के साथ हुआ क्या वह कांग्रेस द्वारा आयोजित  नहीं था ? क्या राजीव गाँधी के बयान के बाद हिंसा और नहीं भड़की थी ? यदि ऐसा नहीं  है तो कमिटी का काम  क्या है वह भी बताना होगा। वरना हमें तो लगेगा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी किसी काम की नहीं है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 day ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

4 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago