Categories: Latest

ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार

सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया है,इसी मामले मे पिछले दिनों बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया गया था। और आज सोमवार तक कोचर दंपति सीबीआई की हिरासत में रहेंगे।

ICICI बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में CBI ने चंदा कोचर और दीपक कोचर को किया गिरफ्तार

कोचर के खिलाफ सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक में अपने पद का दुरुपयोग किया और 2009 और 2011 में वीडियोकॉन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को बिना पूरी प्रक्रिया पूरी किये ऋण दिया।
इसी मामले मे सीबीआई ने कोचर, उनके पति और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया था।

धूत पर कर्ज मिलने के बाद नूपावर रिन्यूएबल्स में करोड़ों का निवेश करने का आरोप था। ऋण को बाद में 2012 में गैर-निष्पादित संपत्ति NPA के रूप में घोषित कर दिया गया था,

वित्तीय अपराधों की जांच करने वाला प्रवर्तन निदेशालय भी इस जांच में शामिल है। पिछले महीने ईडी ने इस मामले में धूत से पूछताछ की थी। एजेंसी इससे पहले इस मामले में न्यूपावर रिन्यूएबल्स के निदेशक और धूत के करीबी सहयोगी महेश पुंगलिया से भी पूछताछ कर चुकी है।

ईडी ने फरवरी 2019 में धूत, कोचर और उनके पति दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूर्व में भी उनके आवासों पर तलाशी ली जा चुकी है।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

13 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago