Categories: Entertainment

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और अभिनेत्री ईशा शरवानी की अधूरी प्रेम कहानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने साल 2017 में एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी रचा ली थी। आज दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन एक वक्त पर जहीर, ईशा शरवानी से प्यार करते थे। ईशा बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर हैं। आज ईशा का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको ईशा और जहीर की वो अधूरी लव स्टोरी बता रहे हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जहीर खान को सुभाष घई की खोज और बेहतरीन डांसर ईशा शेरवानी से प्यार हुआ था। दोनों बेइंतहा एक-दूसरे को चाहते थे और लिव इन रिलेशन में भी थे लेकिन ना जाने क्यों फिर दोनों का रिश्ता निकाह की दहलीज पार नहीं कर पाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में तब हुई थी जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट रही थी। विदाई समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें ईशा ने भी डांस किया था। हालांकि यह पहली नजर का प्यार नहीं था, पर दोनों के दिल में कुछ-कुछ तभी से होना शुरू हुआ।

मैचों के दौरान ईशा को दर्शकों की लाइन में बैठे और जहीर के प्रदर्शन पर खुशी मनाते हुए देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों के बीच बहुत कुछ चल रहा है। जहीर खान और ईशा शरवानी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों को अक्सर साथ में घूमते हुए देखा जाता था।

2011 के वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी भी खबरें आईं कि जहीर खान और ईशा शादी कर लेंगे, लेकिन फिर दोनों के ब्रेक-अप ने फैंस को चौंका दिया। तकरीबन 8 साल लंबे अफेयर के इस तरह खत्म होने से ईशा बेहद दुखी हुई थीं। एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा था कि वो आज भी जहीर को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago